UP Doctor Bharti 2024: यूपी में स्वास्थ्य सेवा के लिए निकली 2532 पदों पर भर्ती

UP Doctor Bharti 2024:

UP Doctor Bharti 2024: यूपी में 2532 विशेष डॉक्टरो कि भर्ती के लिए आदेश जारी किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस भर्ती के लिए शुक्रवार के दिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को इसके पदों की भर्ती के लिए अधिकचयन भेजा। जिसमें ग्रेट 2 के कुल 7240 पद शामिल हैं, इनमे से 2532 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

उत्तर प्रदेश में 2532 विशेष डॉक्टरों की जल्द भर्ती देखने को मिलेगी। जिसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार के दिन को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में इन खाली पदों की भर्ती के लिए अधिचयन भेजा है। वहीं पर आपको बता दे की स्नातकोत्तर (पीजी) यानी एमडी व एमएस जैसे पाठ्यक्रम पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए 268 पद सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर के लिए रखे गए है।

UP Doctor Recruitment 2024

आपको बता दे की 2532 विशेष डॉक्टर की भर्ती के लिए अधिचयन भेजा गया है। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन अभ्यर्थियों ने एमडी व एमसीएच पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर की है। वहीं पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर राजा गणपति आर. ने कहा है, कि विशेषज्ञ डॉक्टर की सीधी भर्ती चिकित्सा अधिकारी के ग्रेड-दो में की जाएगी। हालांकि ग्रेड-दो में कुल 7240 पदों को रखा गया है। जिसमें से 3620 पद सीधी भर्ती के लिए रखे गए हैं। लेकिन 3620 पदों में से केवल 2532 पद ही खाली है।

सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की काफी ज्यादा जरूरत थी, जिसको देखते हुए सरकार ने इन पदों को भरने का निर्णय लिया। वहीं पर पहली बार डॉक्टर के सुपर स्पेशियलिटी संवर्ग बनाया गया। जिसमें इन चिकित्सकों को चिकित्सा अधिकारी ग्रेड 4 स्तर तक पहुंचने पर अन्य किसी भी चिकित्सा अधिकारी के मुकाबले तीन अतिरिक्त वेतन दी जाएँगी। सरकारी मंडलीय अस्पतालों तथा जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहुत ज्यादा कमी थी। जिसको पूरा करने के लिए काफी ज्यादा प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :

हमारी जानकारी के मुताबिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर के कुल 19,010 पद है, जिसमे से केवल 11,800 पद ही भरे हुए हैं। वहीं पर इसके 7,210 पद अभी भी खाली नजर आ रहे हैं। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की आयु को 62 वर्ष से बढ़कर 65 वर्ष कर दी है।

उत्तर प्रदेश डॉक्टर भर्ती कुल पदों की संख्या

आपको बता दे की विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए जिन पदों पर भर्ती की जाएगी उनमें से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के 385 पद निर्धारित किए गए हैं। हालांकि और सभी पदों को हमने नीचे टेबल में दिया हुआ हैं।

पदों के नाम पदों की संख्या
एनेस्थेटिस्ट 460
बाल रोग विशेषज्ञ 440
रेडियोलाजिस्ट 70
पैथोलाजिस्ट 21
जनरल सर्जन 338
जनरल फिजिशियन 316
नेत्र रोग विशेषज्ञ 23
हड्डी रोग विशेषज्ञ 22
ईएनटी विशेषज्ञ 25
चर्म रोग विशेषज्ञ 52
मनोरोग विशेष 37
माइक्रोबायोलाजिस्ट 08
फारेंसिक विशेषज्ञ 57
पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ 10
यूरो सर्जन 19
न्यूरो सर्जन 18
चेस्ट सर्जन 01
प्लास्टिक सर्जन 50
कार्डियोलाजिस्ट 134
न्यूरो फिजिशियन 19
किडनी रोग विशेषज्ञ 20
गैस्ट्रो फिजिशियन 05

Post a Comment

Previous Post Next Post