UPPSC APS Admit Card 2023: यूपी PCS की APS एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

UPPSC APS Admit Card 2023

UPPSC APS Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निजी सचिव भर्ती की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जो भी अभ्यर्थी APS एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। UPPSC APS Admit Card, 22 दिसम्बर 2023 को घोषित कर दिया है। UPPSC APS भर्ती 2023 का आवेदन 19 सितंबर 2023 से 2 नवंबर 2023 तक किया गया था। लोक सेवा आयोग ने प्राइवेट सेक्रेटरी की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को निर्धारित किया है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन फॉर्म को भरे है वह अपना एडमिट कार्ड UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाऊनलोड कर सकते है। इस आर्टिकल में हमने UPPSC के APS एग्जाम से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी है।

UPPSC APS का परीक्षा कब तक होगा?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग APS भर्ती की परीक्षा को 7 जनवरी 2024 को करने के लिए निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा सुबह 9 : 30 बजे से 12:30 बजे तक प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर में कराया जाएगा। तथा निजी सचिव की भर्ती 300 से अधिक पदो पर की जाएगी।

UPPSC APS का एग्जाम कैसे होगा?

लोक सेवा आयोग निजी सचिव की परीक्षा दो चरणों में करने का फैसला लिया है। जिसमे से पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट कराई जाएगी। इस भर्ती में परीक्षा के पहले चरण में 150 अंको की परीक्षा कराई जाएगी जिसमे से सामान्य ज्ञान के 50 अंक और 50 सामान्य हिन्दी और 50 अंक कम्प्यूटर साइंस के होंगे।

UPPSC परीक्षा में आयु सीमा कितनी हैं?

इस भर्ती में शामिल करने के लिए सरकार ने आयु सीमा निर्धारित किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठना चाहते है। उनकी उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और परीक्षा देने के लिए 40 वर्ष से अधिक के उम्मीदवार APS भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकतें है। 

UPPSC APS भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यत क्या हैं?

इस भर्ती के परीक्षा में सामिल होने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए, तथा कंप्यूटर में 80 WPM इंग्लिश टाइपिंग स्पीड और 25 WPM हिंदी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए इसके अलावा किसी भी DOIACC से कंप्यूटर कोर्स की डिग्री होनी चाहिए। और किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने की मार्क सीट प्राप्त होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :

UPPSC APS एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

इस भर्ती की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाए।
  • इसके पश्चात आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा जिसमे आपको एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • एडमिट कार्ड पर क्लिक करने पर आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको अपना Registration नंबर को भरना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें ,आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करें, और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post