Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर में हुई 0.20% की बढ़ोतरी, जानिए पूरी खबर

Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार ने शुक्रवार, 29 दिसंबर को जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा की। सुकन्या समृद्धि योजना में 0.20% और तीन साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। अन्य योजनाओं की दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले भी सरकार ने 29 सितंबर को अक्टूबर-दिसंबर के लिए RD पर दरों में 0.20% की बढ़ोतरी की थी।

सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर में वृद्धि

सुकन्या स्कीम की ब्याज दर पहले 8% थे, जिसमे अब 0.20% की वृद्धि करके 8.2% कर दिए गए है। तथा तीन साल के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर में 0.10% की बढ़ोतरी की गयी है। यह लगातार छठी तिमाही है जब इन स्कीम्स की दरों में बढ़ोतरी हुई है। आप सब की जानकारी के लिए बता दें, वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार नौ तिमाहियों तक कोई भी बदलाव नहीं किये थे। लेकिन अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे लगातार बढ़ाना शुरू किये है।

22 जनवरी 2015 को लॉन्च हुई थी सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के एक भाग के रूप में लॉन्च किये थे। यह योजना बेटी की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए बनाये गए है।

सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता

अगर सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता की बात करें तो सरकार के नियमानुसार बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। तथा एक बेटी के लिए केवल एक अकाउंट खोलने की अनुमति है। एक परिवार केवल दो सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोल सकते है। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट केवल बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर ही ऑफलाइन खोला जा सकता है। इसमें न्यूनतम निवेश ₹250 प्रति वर्ष है। तथा अधिकतम निवेश ₹1,50,000 प्रति वर्ष है। मैच्योरिटी पीरियड 21 साल है। इसके लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या कानूनी अभिभावक की फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ देना होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर रिव्यू

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है। इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ समिति ने दिया था। समिति ने सुझाव दिया था, कि इन स्कीम की ब्याज दरें समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड के यील्ड से 0.25-1.00% ज्यादा होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :

सुकन्या समृद्धि योजना भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स हैं और इसमें 12 इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं। इन स्कीम्स में डिपॉजिटर्स को उनके पैसे पर तय ब्याज मिलता है। सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स से हुए कलेक्शन को नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में जमा किया जाता है। स्मॉल सेविंग स्कीम्स सरकारी घाटे के फाइनेंसिंग की सोर्स के रूप में उभरी हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना वर्गीकरण

स्मॉल सेविंग इंस्ट्रूमेंट को तीन भागों में बांटा गया है, जिनकी जानकारी नीचे दिए गए है:-

1. पोस्टल डिपॉजिट - इसमें सेविंग अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट, टाइम डिपॉजिट तथा मंथली इनकम स्कीम शामिल किये गए है।

2. सेविंग सर्टिफिकेट - इसमें नेशनल स्मॉल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) आते है।

3. सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स - इस स्किम में सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) को शामिल किया गया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post